March 13, 2026

नगर पालिका परिषद मसूरी में पर्यटन सीजन को देखते हुए की गई अहम बैठक

 

आज पर्यटक सीजन को लेकर नगर पालिका परिषद सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें बैठक में उपस्थित सभी सभासद गणों ने विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और साथ ही विभागीय अधिकारियों को शहर की समस्याओं से अवगत कराया. जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों का संज्ञान लेते हुए समस्याओं का निस्तारण का भरोसा दिया. गया बैठक में मुख्य रूप से रेंटल स्कूटी की अवैध पार्किंग सड़कों के खस्ताहाल होने और जल निगम के द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन जो की बिना भूमिगत किए डाल दी गई. और साथ ही कई सड़कों को एकल मार्ग किए जाने पर भी चर्चा की गई. सभागार में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर हित में सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी का पालन करें. नगर पालिका द्वारा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शहर में जाम की व्यवस्था संभालने को कहा गया. जिसमें उन्होंने कहा कि मोतीलाल नेहरू मार्ग पर टेक्सीयों ने अवैध हा पार्किंग बना रखी है. जिसमें पुलिस द्वारा कोई कठोर कार्रवाई न करना भी जाम का एक मुख्य कारण बताया उन्होंने कहा कि मसूरी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण सारा ट्राफिक मोतीलाल नेहरू मार्ग को डाइवर्ट हो गया है. और वहां जाम की स्थिति लगातार बनी है. अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क के गड्ढे भरने नालिया सही करने एवं मसूरी देहरादून मार्ग के किनारे बैठे अवैध दुकानदारों पर भी कार्रवाई करने को कहा. साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जानकारी दी की मसूरी जेपी बंद से लेकर चुना खाला तक वाया बार्लो गंज लगभग 7 किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण का कार्य होना स्वीकृत हुआ है.जिस पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा और साथ ही NH के अधिकारियों ने बताया कि द्वापर होटल के पास जो सड़क बंद है.उसका कार्य लगभग पूर्ण होने को है और 20 मार्च तक हम मार्ग को खोलने की पूरी कोशिश करेंगे सभागार में मौजूद MDDA के अधिकारियों ने भी शहर हित में शहर सौंदर्य करण  के प्रति अपनी अहम भूमिका बताते हुए शहर को सुंदर बनाने में अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया. सभागार में मुख्य रूप से एक मुद्दा शिवानी भारती सभासद द्वारा उठाया गया उन्होंने कहा कि शहर में हार्ट अटैक जैसे मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. और मसूरी में कोई हृदय स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यहां पर एक पर्यटक की भी मौत हृदय गति रुकने से हो गई थी. उन्होंने कहा कि जहां हृदय का डॉक्टर ना होने के कारण मरीज को देहरादून तक ले जाना होता है.जिसमे की कई कई लोग अपनी जान गवा बैठते हैं.जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कहा गया कि इस दिशा में कार्रवाई करने की आवश्यकता है.और नगर पालिका शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को एक पत्र के माध्यम से शहर में एक हृदय के डॉक्टर और जरूरी डॉक्टरी उपकरणों की मांग करेगी जिससे की लोगों की जान बचाई जा सके. इस बैठक में मुख्य रूप से. NPPM. MDDA. PWD. NH. UPCL. POLICE. ARTO. उत्तराखंड जल संस्थान. जल निगम के अधिकारियों के साथ. सभासद जसबीर कौर शिवानी भारती गीता कुमारी गौरी थपलियाल विशाल खारोला रणवीर कंडारी पवन तलवण बबीता माल अमित भट्ट आदि मौजूद रहे.