मंत्री जी ने लिया संज्ञान छेत्रीय सभाषाद ने जताया आभार.
मसूरी:- लम्बे समय से इस सडक को बनाने की मांग छेत्रीय जनता द्वारा उठती आ रही थी किन्तु नगर पालिका इस सडक को अधिकार ना होने के कारण नहीं बना पा रही थी. इस पर
विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा स्वयं इसका संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है जिस पर स्थानिया लोगों के साथ ही क्षेत्रीय सभासाद द्वारा आभार व्यक्त किया गया है लगभग 15 वर्षों से यह मार्ग खस्ताहाल था यहां पर प्रतिष्ठित स्कूल के साथ ही कई बड़े होटल भी हैँ और देश-विदेश के पर्यटक भी यहां पर आते हैं जिससे पर्यटन नगरी मसूरी की छवि धूमिल हो रही थी इस मार्ग के निर्माण शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है
क्षेत्रीय नगर पालिका सभासद शिवानी भारती ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप की खबर का संज्ञान लेते हुए मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 20 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत की स्वीकृति प्रदान करवाई है और लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि यहां पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे थे जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही थी अब सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है और शीघ्र कार्य पूर्ण कर यह सड़क जनता को समर्पित की जाएगी..
