कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ दिया FIR दर्ज करना का आदेश, पूर्व CM ने बताया साजिश

कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ दिया FIR दर्ज करना का आदेश, पूर्व CM ने बताया साजिश

भ्रष्टाचार की आरोप लगाने वाली एक निजी शिकायत के मामले में अतिरिक्त सिटी सिविल एंड सेशन जज कोर्ट ने बुधवार को बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करने और जांच करने का आदेश।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार की आरोप लगाने वाली एक निजी शिकायत के मामले में अतिरिक्त सिटी सिविल एंड सेशन जज कोर्ट ने बुधवार को बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करने और जांच करने का आदेश दे दिया है।

कोर्ट का यह आदेश कर्नाटक हाई कोर्ट की ओर से 7 सितंबर को विशेष न्यायालय को भ्रष्टाचार की शिकायत पर नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश देने के ठीक एक सप्ताह बाद आया है। इस मामले में निचली अदालत ने 8 जुलाई को शिकायत खारिज कर दी थी, क्योंकि राज्यपाल ने शिकायतकर्ता टी जे अब्राहम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

हालांकि, हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि शिकायतकर्ता राज्यपाल से मंजूरी लेने के लिए सक्षम प्राधिकारी नहीं था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बैंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) ठेका देने के बदले रिश्वत ली थी। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए युदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'इनमें से किसी भी आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। मैं इन सभी मामलों से बाहर आऊंगा। ये चीजें स्वाभाविक हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' यह पूछे जाने पर कि क्या उनके खिलाफ कोई साजिश हैं, उन्होंने कहा हां बिल्कुल निश्चित तौर पर।