प्रधानमंत्री ने श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और छोटे कार्यकालों के लिए बिहारमेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी का उनकी सेवा भावना और बुद्धिमता के लिए सम्मान किया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

*****