विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% आरक्षण देखकर प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक शुरुआत की है - नेटा डिसूजा

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% आरक्षण देखकर प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक शुरुआत की है - नेटा डिसूजा

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं को 40% आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक शुरुआत की है जिसके लिए महिला कांग्रेस समेत पूरे देश की महिलाएं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की शुक्रगुजार हैं।

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि दुनिया में 50% की भागीदारी करने वाली महिलाओं को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40% की भागीदारी देखकर कांग्रेस ने ऐतिहासिक शुरुआत की है जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। 

इस मौके पर जब पत्रकारों ने नेटा डिसूजा से यह पूछा कि यह निर्णय सिर्फ उत्तर प्रदेश में क्यों अगले वर्ष पंजाब गोवा हिमाचल प्रदेश मणिपुर में भी चुनाव होने हैं उन राज्यों में भी 40% आरक्षण महिलाओं को क्यों नहीं दिया जा रहा है। जिसके जवाब में नेटा डिसूजा ने कहा कि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के संदर्भ में यह निर्णय लिया अन्य राज्यों के विषय में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व निर्णय करेगा।

लेटर डिसूजा ने अंत में कहा कि महिला कांग्रेस प्रियंका गांधी के इस निर्णय की सराहना करती है और उन्हें धन्यवाद देती है कि जिस तरह से प्रियंका गांधी ने महिलाओं की 35% आरक्षण देने की मांग से भी आगे बढ़कर 40% का आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक पहल की है, अब देखना है देश के अन्य राजनैतिक दल क्या फैसला लेते हैं।  DDS