भारतीय रेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

भारतीय रेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शपथ लिए जाने के एक कार्यक्रम के साथ भारतीय रेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2022 का आयोजन शुरू हुआ। केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के लिए “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” की थीम दी है।

रेलवे बोर्ड में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जहां रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) श्री एस.के. मोहंती ने 31 अक्टूबर, 2022 को रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के एक समूह को शपथ दिलाई। इसी तरह के आयोजन विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे मुख्यालयों और भारतीय रेल के अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों में हुए हैं जहां कार्यालय के प्रमुखों द्वारा शपथ दिलाई गई। इस शपथ का उद्देश्य अधिकारियों की गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बरतने और भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्ती से लड़ने के प्रति उनकी वचनबद्धता को सुदृढ़ करना है।

रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) श्री एस.के. मोहंती दिनांक 31-10-2022 को रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता शपथ दिलाते हुए।

इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान रेलवे की क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध  अलग–अलग विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

PIB