February 25, 2026

All environmental friends have announced boycott of Lord Shiva Company.

 

 

 

 

मसूरी नगर पालिका में आज सभी पर्यावरण मित्र  प्राइवेट कंपनी लॉर्ड शिवा के विरोध में उतर आए पर्यावरण मित्रों ने कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए साथ ही बताया कि लॉर्ड शिवा कंपनी ने पहले से कार्यरत 33 सुपरवाइजर में से 25 को एक साथ बिना किसी पूर्व नोटिस के निकाल दिया गया. और कुछ कर्मचारियों को भी कंपनी द्वारा निकाल दिया गया. पर्यावरण मित्र सोमपाल ने बताया कि कम्पनी द्वारा हमारे साथ चल धोखा किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूर्व बैठक में सभी पर्यावरण मित्रों का वेतन 15000 निश्चित किया गया था किंतु बढ़ा हुआ वेतन तो दूर की बात है किसी भी पर्यावरण मित्र को दो महीने से वेतन नहीं मिला है. इसी कड़ी में पर्यावरण मित्र सावित्री ने बताया कि यहां फैसला बंद कमरे में ले लिए जाते हैं और गरीबों के ऊपर थोप दिए जाते हैं जबकि किसी भी प्रकार की जानकारी हमें नहीं दी जाती और साथ ही बताया कि सभी कर्मचारी कार्य दाई संस्था लॉर्ड शिवा के अधीन कार्य नहीं करना चाहते. इसी कड़ी में सावित्री ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के दो साथ भेद भावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है.और बिना किसी पूर्व नोटिस से किसी को भी हटा दिया जाता है उन्होंने भी लॉर्ड शिवा कंपनी के अधीन कार्य करने से मना किया. सभी पर्यावरण मित्रों ने एक सुर कार्य दाई संस्था लॉर्ड शिवा के बहिष्कार का निर्णय लिया है.