March 1, 2026

आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

IMG_20260301_170144

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; shaking: 0.000000; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 0; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:03:01 17:02:03; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (13, 0);aec_lux: 263.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 31;

आज मसूरी में आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देव आर्यन उनियाल ने कहा की ये कार्यक्रम पुरे देश में हिन्दुओ को आध्यात्मिक रूप से सांस्कृतिक रूप से जोड़ने के लिए हिन्दू विराट सम्मेलन करा रहे है. जिसमे की आरएसएस की अग्रणी भूमिका है. उन्होंने कहा की आरएसएस एक ऐसी संस्था है जो आजादी से पहले से देश हित में कार्य कर रही

इस मौक़े पर नेहा जोशी ने कहा की आज आरएसएस के 100 वर्ष पुरे होने पर मसूरी के लिए इसे बड़ा दिन बताया. उन्होंने बताया की आज पुरे देश में लगभग (पौने दो लाख ). हिन्दू सम्मेलन किये जा रहे है. उन्होंने कहा की आज मसूरी में लोगो की भीड़ देखकर बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा की आरएसएस ने हमेशा वसुदेव कुटुंबकम की दिशा में कार्य किया है. उन्होंने कहा की आज हिन्दुओ को संगठित होने और परिवार को संगठित रखने के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता है.
इस मौक़े पर मुख्य अतिथि महंत लोकेश दास जी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए. संघ परिवार को 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिन्दू सम्मेलन की शुभकामनायें दी. उन्होंने कहा की आज हिदुओ को संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा की आज माता पिता और संतान के बीच सम्बोधन की कमी को दूर करना होगा और अपने बच्चो को भी अपने धर्म के प्रति जागरूक करने के साथ परिवार को संगठित रहने की सीख देनी होगी.

इसी कड़ी में रजत अग्रवाल ने कहा की आज यहां हर वर्ग हर जाती के लोगो के साथ साधू संतो के साथ कई विद्वान् लोगों ने भाग लिया. साथ ही उन्होंने आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनायें दी उन्होंने कहा की आज हमे जात पात को दरकिनार कर सिर्फ एक होके रहने की आवश्यकता है.

इस मौक़े पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा की आज आरएसएस के 100 वर्ष पुरे होने पर मसूरी टाउनहॉल में एक भव्य हिन्दू महा सम्मेलन का आयोजन किया गया.उन्होंने सभी हिन्दुओ से एकजुट रहने को कहा. उन्होंने कहा की जो देशहित की बात करता है उसके साथ खड़ा रहने की आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सभी पंडित महात्मा और शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मातृशक्ति का अभिवादन किया.