March 31, 2026

जोरदार हंगामे के बीच संपन्न हुई मसूरी नगर पालिका बोर्ड बैठक. सभी 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर.

आज मसूरी नगर पालिका सभागार में नगर पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी सभासद एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे. बोर्ड बैठक में लगभग 16 प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिसमें लगभग सभी बोर्ड प्रस्ताव बैठक में पास कर दिए गए. किंतु उससे पहले कई प्रस्तावों पर कुछ सभासदों में आक्रोश देखने को मिला और बोर्ड बैठक के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से कुछ प्रस्ताव पर खास चर्चा की गई. जिसमे कि व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन नगर पालिका में करवाना. इस प्रस्ताव पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी व्यापारी पर कोई आर्थिक भोज नहीं डालना चाहते हम केवल व्यापारियों का एक डाटा नगर पालिका में सुनिश्चित करना चाहते हैं. जिसमें की रजिस्ट्रेशन फीस को लेकर चर्चा की जाएगी अभी कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क निश्चित नहीं किया गया है. वही सभासद गीता कुमाई ने लॉर्ड शिवा कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया इस पर अध्यक्ष नगर पालिका एवं सभासद गीता कमाई के बीच तीखी बहस हो गई. साथ ही नगर पालिका में जमा होने वाले भवन कर भूमि कर पर विलंब शुल्क 20% तय किया गया था.जिसे बोर्ड बैठक में विरोध के बाद 10% पर पास कर दिया गया. बोर्ड बैठक में सभासद गीता कुमई द्वारा पालिका अध्यक्ष पर बिना किसी रूपरेखा के पालिका बाजार बनाने का भी विरोध किया सभासद गीता कुमई ने कहा कि बिना किसी रूपरेखा को तैयार किये आनन फानन मैं मजदूर संघ से पार्किंग छीनकर किन लोगों को यहां फायदा पहुँचाने के लिए दुकाने देने का कार्य किया जा रहा है.जबकि अभी तक वहां पर पात्रों के चयन को लेकर सभासदों से कोई वार्ता नहीं की गई.ना ही ये बताया गया की अभी कितने वेंडर्स को वहां पर दुकान दी जाएगी और किस आधार पर दी जाएगी. आगे बोर्ड बैठक में सभासद शिवानी भारती द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर कार्य को प्राथमिकता न देने का आरोप लगाते हुए कार्यों में लापरवाही बर्तने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग एक जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे अति आवश्यक दस्तावेज बनाने में दो से तीन माह का समय ले लेता है. वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि यदि एक सभासद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है. तो यहां एक आम नागरिक को कार्य करवाने में कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा. इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष नगर पालिका एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा आश्वासन दिया गया कि. इन कागजों को बनवाने के लिए एक समय सीमा तय की जाएगी जिसके भीतर विभाग को कागज बनाकर देने होंगे. शिवानी भारती के इस आरोप का सभी सभासदों ने समर्थन भी किया.अंत में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सफल बोर्ड बैठक के लिए सदन का आभार व्यक्त किया.