अमित गुप्ता पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में एक बार पुनः भरोसा जताया दूसरी बार मसूरी के शहर अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी.


. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में संपूर्ण कांग्रेस एकजुट होकर कांग्रेस के लिए कार्य करेगी टिकट चाहे किसी को भी मिले सब एक साथ होकर विधानसभा जिताने के लिए कार्य करेंगे. इस अवसर पर अमित गुप्ता द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन धन्यवाद किया गया. कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेसियों ने एक सुर में एक जुट होकर कांग्रेस के लिए मेहनत करने की बात की. कार्यक्रम के दौरान कई पुराने कांग्रेसी नेताओं का दर्द भी छलक पड़ा जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं पर पालिका चुनाव में उनके साथ विश्वास घात करने का आरोप लगाया. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी कहां की मैं हमेशा से कांग्रेस का सिपाही रहा हूं और आगे भी जैसा शीर्ष नेतृत्व आदेश करेगा मैं हमेशा उसका पालन करूंगा. अनुज गुप्ता ने भी कांग्रेस को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपेंद्र थापली ने कहा कि शहर कांग्रेस अमित गुप्ता के नेतृत्व में एक बार पुनः नई उम्मीद के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है.उन्होंने कहा कि अमित गुप्ता की कार्यशैली और कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा पर हमें गर्व है. उपेंद्र थपली ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिस नेता को भी टिकट देगा पूरा कांग्रेस परिवार एकजुट होकर उसको जीतने का कार्य करेगा. उन्होंने अमित गुप्ता को पुनः शहर अध्यक्ष नियुक्त होने के साथ जन्म दिवस के हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. इस कार्यक्रम में पूर्व मसूरी विधायक जोत सिंह गुंसोला जी ने भी अमित गुप्ता को गुना शहर अध्यक्ष मनोनीत होने पर एवं जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता मेघ सिंह कंडारी. महेश चंद्रा. वसीम खान. राजीव अग्रवाल. दर्शन रावत. प्रताप पवार. सौरभ सोनकर. राजीव रावत. जगपाल गोसाई. सुशील अग्रवाल. जसवीर कौर. रुबीना अंजुम. बबीता मल्ल. पवन थलवाल. सोनी खारोला. सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

