मंत्री गणेश जोशी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर अधिकारियों को लगाई गई फटकार

मसूरी में आज माननीय मंत्री उत्तराखंड सरकार गणेश जोशी के नेतृत्व में सभी विभागों के साथ मसूरी में पेयजल समस्या एवं सीवर समस्या सड़क समस्या ट्रैफिक समस्या आदि मुख्य समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई गई. जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद उनके कार्य के प्रति उनके उत्तरदायित्व का पालन करने के लिए मंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए. साथ ही कई अधिकारियों को मंत्री द्वारा उनके कार्यों को सही से ना किए जाने पर लताड भी लगाई गई. मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं जल निगम के अधिकारियों को मंत्री गणेश जोशी के क्रोध का सामना करना पड़ा. मसूरी शहर के कई वार्डो से जल निगम की शिवर लाइनों से सीवर बहने की शिकायत प्राप्त हुई. कई सभासदों ने भी जल निगम एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की शिकायत मंत्री गणेश जोशी से की जिस पर मंत्री जी अधिकारियों पर बिफर पड़े. और संबंधित अधिकारियों को इस महीने 10 तारीख तक अपने बचे हुए कार्यों पूर्ण करने के आदेश दिए. साथ ही इसी बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई. जिसमें पुलिस फोर्स की कमी पर भी चर्चा की गई. बैठक में मौजूद C O.सदर एवं C O.मसूरी. अंकित कंडारी ने बताया कि वीकेंड पर मसूरी में अतिरिक्त फोर्स भेजी जाती है जिससे की कई हद तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला जाता है. बैठक में मुख्य रूप से मसूरी माल रोड पर ई-रिक्शा अथवा ई ऑटो चलने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. इस कड़ी में ( A R T O ). देहरादून अनीता चंदोला. ने बताया कि इसी हफ्ते शहर के कई मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा अथवा ई.ऑटो का ट्रायल किया जाएगा. बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारी जी मौजूद रहे. विभाग के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के द्वारा पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से बड़े मोड तक रेलिंग लगाने का टेंडर हो चुका है जिस पर शीघ्र वर्क आर्डर कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा. बैठक में मौजूद सभासद गीता कुमई ने भी कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए किंतु साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अधिकारी के साथ बात करने से पहले उसके मान सम्मान का ध्यान रखा जाए.शहर के विकास के लिए इन अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है. बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी मीरा सकलानी ने सभी विभागों को कहा कि मसूरी नगर पालिका से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कोई भी विभाग बात कर सकता है नगर पालिका मसूरी शहर हित के लिए विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों में अपना पूरा सहयोग देगी. मंत्री गणेश जोशी द्वारा उप जिलाधिकारी राहुल आनंद को शहर में हो रहे विकास कार्य की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी भी दी गई है. इस बैठक में मुख्य रूप EO नगर पालिका परिषद मसूरी. गौरव भसीन. ARTO देहरादून अनीता चंदोला..CO मसूरी अंकित कंडारी. पूर्व मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल. सनी साहनी. मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल. सभासद गीता कुमई. सभासद शिवानी भारती. सभासद गौरी थपलियाल. सभासद रणबीर कंडारी. सभासद पवन थलवाल. सभासद सचिन गुहेर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा. सहित शहर के कई गड़ मान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
