June 5, 2026

पर्यावरण दिवस के मौके पर संत निरंकारी मंडल मसूरी द्वारा चलाया गया जन जागरूकता अभियान

IMG_20260605_092808

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 175.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 29;

मसूरी में आज पर्यावरण दिवस के मौके पर संत निरंकारी मंडल मसूरी के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह.द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. स्कूली छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए कई संदेश दिए. विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों का जोश देखते ही बन रहा था. क्योंकि आज सुबह से ही मजबूरी में लगातार बारिश हो रही थी.बावजूद इसके छात्र-छात्राओं ने बारिश की परवाह न करते हुए अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया. पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी. ( मीरा सकलानी ).मौजूद रही उन्होंने भी नुक्कड़ नाटकों का भरपूर आनंद लिया और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण के लिए चिंतित होना चाहिए. और अपनी तरफ से पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इस मौके पर विभिन्न राज्य एवं विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं समेत कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.