May 29, 2026

मसूरी माल रोड पर प्रतिबंधित समय पर भी टैक्सी गाड़ियों का तांडव बरकरार

IMG_20260529_182033

मसूरी माल रोड पर टैक्सी वाहनों का प्रतिबंधित समय पर भी बिना किसी रोक-टोक के घूमते देखा जा रहा है.जो की दुर्भाग्यपूर्ण है और मसूरी की नगर पालिका की व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है. बताते चलें कि कुछ समय पूर्व ही मसूरी माल रोड के अंदर टैक्सी होने के कारण दो गुटों में झगड़ा हो गया था. जिससे कि मसूरी शहर का माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया था . जिसके लिए कई बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी. की मौजूदगी में समझौता हो पाया था. इसके बाद कुछ दिन तो टैक्सी गाड़ियों पर माल रोड पर जाने में अंकुश लग रहा किंतु कुछ ही दिन बीतने के बाद फिर माल रोड पर टैक्सी गाड़ियां धड़ल्ले से दौड़ रही है. जो कि नियम विरुद्ध होने के साथ ही जाम की स्थिति को भी भयावय कर देते हैं. और साथ ही नगर पालिका की व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा करते हैं.

You may have missed