मसूरी में मौसम ने ली जोरदार करवट अप्रैल के महीने में करवाया जनवरी की सर्दी का एहसास

मसूरी में मौसम नें आज अचानक करवट ली आज दोपहर अचानक मौसम खराब हुआ और जोरदार बारिश के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई. जिससे की मसूरी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया. बताते चलें कि दोपहर का समय सभी स्कूल की छुट्टी का समय होता है. अचानक हुई ओलावृष्टि से स्कूली छात्र-छात्राओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं वेवर्ली कान्वेंट स्कूल मसूरी ने बच्चों की सुरक्षा के मद्धेनजर सभी बच्चों को ओलावृष्टि रूकने तक स्कूल में ही रोके रखा. क्योंकि सड़क पर चलना बहुत मुश्किल हो गया था. साथ ही बारिश और ओलावृष्टि इतनी जबरदस्त हो रही थी की कोई भी बच्चा चोटिल अथवा घायल हो सकता था. ओलावृष्टि के चलते सड़क पर ओलों की सफ़ेद मोटी चादर बीच गई जिससे की सड़क पर पैदल चलना तो छोड़िए गाड़ियां भी रेंगती नजर आई अचानक हुई इस ओलावृष्टि से मसूरी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया जो जिस स्थान पर था अपनी सुरक्षा के लिए वहीं खड़ा रह गया. क्योंकि ओले इतने बड़े थे. जिसके लगने से कोई भी गंभीर रूप से घायल हो सकता था.

