April 26, 2026

अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कठोर कार्रवाई.

अवैध निर्माण के खिलाफ एम.डी. डी.ए..की बड़ी कार्रवाई 9 कॉटेज किए सीज..
आज मसूरी एम. डी. डी.ए. द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए.एक बहु मंजिला इमारत के साथ 9. कोटिजो को सीज कर दिया गया.आज सुबह ही एम.डी. डी.ए.. की टीम पुलिस बल के साथ मसूरी चंबा मार्ग पर टिपरी धार पहुंची जहां पर अवैध रूप से कई कॉटेज बना दी गई. प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस के बावजूद भी यहां निर्माण कार्य बेरोक टोक चलता रहा. इन भूमाफियाओं को ना ही तो कानून का डर है ना ही किसी प्राधिकरण का किंतु प्राधिकरण की कठोर कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में भय का माहौल व्याप्त है..यह कार्रवाई केस संख्या R-0460/2025 में संयुक्त सचिव/एसडीएम मसूरी के आदेश पर की गई।
कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव और इंदर देव नौटियाल सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।प्रशासन की इस सख्त और ठोस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि अब अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि जो भी निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।