November 4, 2026

मसूरी में भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट

  •  मसूरी में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ समस्त मसूरी विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दिन का जमीन बचाओ धामी हटाओ किनारे के साथ  धरना प्रदर्शन जॉर्ज एवरेस्ट मैं होना निश्चित था. जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो की तादाद में वहां पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार  स्वागत किया गया. किंतु कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई.तनाव इतना बढ़ गया की नौबत हाथापाई  तक आ गई जिसके चलते पुलिस को बीच बचाव करते हुए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा.