पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही मसूरी ट्रैफिक कोई व्यवस्था की खुली पोल.

पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही मसूरी की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है. आज सुबह से ही पिक्चर पैलेस जो की मसूरी का एक मुख्य चौराहा है वहां पर जाम की स्थिति लगातार बनी रही लगभग 1 से 2 घंटे गाड़ियां रेंगती नजर आई यहां पर ना कोई पुलिस फोर्स नजर आई.ना ही कोई पीआरडी के जवान सिर्फ एक पुलिस का जवान ड्यूटी करता हुआ नजर आया मगर ट्रैफिक इतना था कि एक पुलिसकर्मी उसमें कुछ नहीं कर सकता आपको बताते चलें.कि कुछ समय पूर्व नगर पालिका सभागार में पर्यटन सीजन को देखते हुए सभी विभागों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई थी.जिसमें शहर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई थी एवं कहा गया था की सीजन से पहले हर प्रकार की समस्या दूर कर दी जाए. उसके बाद कबीना मंत्री गणेश जोशी ने भी सभी विभागों की बैठक लेकर आदेशित किया गया था.कि सीजन से पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए.जिससे कि ना ही पर्यटक परेशान हो और ना ही स्थानीय निवासियों को किसी परेशानी का सामना करना पड़े. किंतु धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है.अध्यक्ष नगर पालिका की गाड़ी भी जाम में रेंगती नजर आई जिस कारण नगर पालिका अध्यक्ष भी पैदल अपने कार्यालय को जाती नजर आई.क्या पिक्चर पैलेस जैसे व्यस्ततम चौराहे को सिर्फ एक सिपाही के भरोसे छोड़ा जा सकता है. जब एक से दो घंटे तक जाम नहीं खुला तो अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंचे उसके बाद ही कहीं जाम खुल पाया किंतु यह सोचने का विषय है कि यदि पर्यटन सीजन आने को है तो क्या हमारी तैयारी पर्यटन सीजन को लेकर पूरी हैं.
