मसूरी ट्रेड यूनियनों ने किया सरकार के श्रम विरोधी कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

आज मसूरी भगत सिंह चौक पर. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस मसूरी. एवं 2.होटल वर्कर्स यूनियन. 3.गाइड यूनियन. 4.भवन निर्माण संघ.5.मजदूर संघ ने लाल झंडे के तले श्रम विरोधी कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जिसमे ट्रेड यूनियनो ने सरकार से मुख्य मांगों को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भी भेजा है. मजदूर नेता देवी प्रसाद गोदियाल ने कहा कि यदि शीघ्र ही श्रम विरोधी कानून वापस नहीं लिए जाते हैं. तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा ट्रेड यूनियनों ने मुख्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें की.
1. उत्तराखंड में स्थित होटल एवं दुकान चाय बागान आदि में कार्यरत श्रमिकों को देय महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटाई जाए.
2. यह की उत्तराखंड में भवन निर्माण से जुड़े श्रमिकों को ₹1500 प्रतिदिन मजदूरी दी जाए.
3. यह की उत्तराखंड में धड़ल्ले से खुल रहे होटल एवं रिसोर्ट पर रोक लगाई जाए.
4. यह की होटल स्कूल दुकान चाय बागान आदि में समस्त श्रमिकों का न्यूनतम वेतन लागू किया जाए.
5. रिक्शा उन्मूलन के तहत नगर पालिका परिषद मसूरी 121 रिक्शाओं का विस्थापन अभिलंब करे.
प्रदर्शन में मुख्य रूप से आर. पी.बडोनी..देवी प्रसाद गोदियाल..प्रेम खंडूरी..पूरन सिंह नेगी.. शाहजेब..फहीम अहमद.आदि मौजूद रहे.
