हल्द्वानी में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मसूरी की मुस्कान मचल ने जीता स्वर्ण पदक

हल्द्वानी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मसूरी से मुस्कान मचल ने प्रतिभा किया मुस्कान मचल अपने कोच आदित्य सिंह और टीम के साथ हल्द्वानी पहुंची. जहां पर जोरदार प्रतियोगिता में प्रतिभा करते हुए. मुस्कान मचल ने स्वर्ण पदक जीता. मुस्कान मचल ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ मसूरी शहर का नाम रोशन किया.
साथ ही मुस्कान मचल ने कहा कि इस पदक के पीछे मेरे पिता. विजेंद्र मचल एवं माता राधा मचल की मेहनत और कोच आदित्य सिंह का आशीर्वाद है. मुस्कान मचल ने बताया कि उनका चयन मणिपुर में होने वाले स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ है.उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी कि मुझे वहां भी गोल्ड मेडल प्राप्त हो जिससे कि. मैं अपने माता-पिता एवं अपने गुरु के साथ अपने राज्य का नाम भी रोशन कर सकूं.
