मजदूर नेता सुखवीर शर्मा के माध्यम कांंग्रेस का दिल्ली की सत्ता मे वापसी का प्लान

मजदूर नेता सुखवीर शर्मा के माध्यम कांंग्रेस का दिल्ली की सत्ता मे वापसी का प्लान

दिल्ली में जहां कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर आक्रामक होकर लड़ रही है और संगठन में दिल्ली के सभी छोटे-बड़े कांग्रेस के नेता एक मंच पर इक्ट्ठा होकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली में संगठन को नई दिशा व नई शक्ल देने की शुरुआत हुई है, उसके बाद से लगातार दिल्ली में भाजपा व आम आदमी पार्टी के नेताओं की कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए होड़ लगी हुई।

इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया के आग्रह पर अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में मजदूरों के नेता सुखबीर शर्मा व पूर्वाचंल के नेता गोस्वामी एस.के. पुरी ने भाजपा छोड़ अपने लगभग सर त सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस मौके पर सुखबीर शर्मा,ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है और सभी को एक समान काम करने का अवसर मिलता है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर हम अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त रुप से कहा कि हम दिल्ली के गली-कूचों तक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इसी बीच ढोल नगाड़ो के साथ आए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस में शमिल होने पर अपनी खुशी का इज़हार करते हुए जमकर नारेबाजी की।

तो वही कांग्रेस कोमेटी दिल्ली अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बहुत तेजी से अपने संगठन को न केवल व्यापक रुप दे रही है बल्कि भाजपा व आम आदमी पार्टी व अन्य राजनीतिक दलों के नेता के लोग मेरे व पार्टी नेताओं के सम्पर्क में है, जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्टी में शामिल किया जाऐगा। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि शामिल होने वाले सभी नेता पार्टी में बिना शर्त शामिल हो रहे है। वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि लगभग दो दर्जन सेवानिवृत अधिकारी लगातार पार्टी के सम्पर्क में है और वो एक विशेष कोर टीम के रुप में पार्टी के लिए काम कर रहे है। समय आने पर उन्हें भी पार्टी में शामिल करने के लिए  पार्टी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों में भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है।