पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राजनीतिक नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राजनीतिक नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर आज (02 अक्टूबर 2022, रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई राजनेताओं ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को याद किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय - 02 अक्टूबर 2022 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके आदर्श पूरे विश्व में गूंजते हैं और उनके विचारों ने करोड़ों लोगों को शक्ति प्रदान की है। #गांधी जयंती"

इसके बाद  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“विजय घाट परलाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित कीजिन्होंने भारत के इतिहास में अमिट योगदान दिया है।”