April 13, 2026

मसूरी नगर पालिका एवं मसूरी प्रशासन के खिलाफ फूटा पटरी व्यापारियों का गुस्सा. दी उग्र आंदोलन की चेतावनी.

नगर पालिका के खिलाफ फूटा पटरी व्यापारियों का गुस्सा.

आज भारी मात्रा में पटरी व्यापारियों ने खुद पर हो रहे उत्पीड़न एवं मसूरी नगर पालिका के खिलाफ मसाल जुलूस निकालकर  अपना गुस्सा जाहिर किया. जिसमें की पटरी व्यापारियों ने नगर पालिका पर झूठे वादे करके षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए.

पटरी व्यापारियों का कहना था कि मसूरी पालिका द्वारा हमसे झूठ कहा गया कि आप लोगों के लिए वेंडर जोन बनाया जा रहा है.जबकि इस दिशा में अब तक कोई कार्य नहीं किया गया है. बावजूद इसके सभी पटरी व्यापारियों को माल रोड से जबरन बिना किसी नोटिस के हटाकर भूखा मरने को छोड़ दिया गया है. पटरी व्यापारियों ने कहा कि हमारे परिवारों की हालत बहुत दयनीय हो गई है.हम पर भुखमरी का खतरा छा गया है. ना हम लोग घर का किराया दे पा रहे हैं.और ना ही अपने बच्चों की स्कूल फीस दे पा रहे है. पटरी व्यापारियों के अध्यक्ष रामकृष्ण राही ने नगर पालिका एवं मसूरी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुख व्यक्त किया कि हमारे साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है.जैसे कि हम कोई आतंकवादी हो उन्होंने कहा कि हमारी सिर्फ इतनी मांग है.कि जहां पर वेंडर जोन बनाना निश्चित हुआ है.

उसे शीघ्र अतिशीघ्र बनाया जाए किंतु जब तक वेंडर जोन नहीं बन जाता तब तक हमें पूर्व की भांति माल रोड पर पटरी लगाने की अनुमति दी जाए.जिससे कि हम अपने बच्चों का पालन पोषण कर सके पटरी व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम आगे आंदोलन को और उग्र करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मसूरी नगर पालिका एवं मसूरी प्रशासन की होगी.

You may have missed