April 27, 2026

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सनातन धर्म मंदिर बार्लोगंज में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

आज बालोंगंज सनातन धर्म मंदिर में काबिना मंत्री गणेश जोशी द्वारा 11 लाख रुपए विधायक निधि से देकर सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जिसका आज काबिना मंत्री गणेश जोशी द्वारा लोकार्पण किया गया गणेश जोशी ने कहा कि मेरे द्वारा मेरी विधानसभा में विभिन्न कार्य किए जाते हैं.जिसमें की धार्मिक कार्यों में हम बड़ चढ़कर योगदान करते हैं.उन्होंने कहा कि मंदिर समिति द्वारा मुझसे निवेदन किया गया था कि हमें एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता है. जिस पर मेरे द्वारा विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराई गई और सामुदायिक भवन बनकर तैयार है.जो आज लोकार्पण के बाद मंदिर समिति को सौंप दिया गया है. इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही जिसमें पूर्व मसूरी विधायक जोत सिंह घनसोला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओ. पी.उनियाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिल्लू थपली पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती वार्ड नंबर की सभासद गौरी थपलियाल मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित जोशी सुंदरलाल दिनेश खंतवाल रजनीश कंडारी जगदीश प्रसाद बलवंत सिंह रावत सनातन धर्म मंदिर के पुजारी महादेव प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे.