पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे माँ सुरखंडा के दरबार लिया मां सुरकंडा का आशीर्वाद


आज मसूरी में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू मसूरी से होते हुए शक्तिपीठ मां सुरकंडा के दर्शन करने के लिए टिहरी गढ़वाल की सुंदर पहाड़ियों के पर स्थित माँ सुरकंडा मंदिर पहुंचे. जहाँ दर्शन के बाद उन्होंने माँ सुरकंडा के मंदिर में ध्यान मग्न होकर माँ सुरकंडा की उपासना की ¦ उन्होंने माता के मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ माँ सुरकंडा का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके उपरांत उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय निवासी एवं पर्यटकों के साथ खूब फोटो खिंचवाई पर्यटकों में भी उनसे मिलने के लिए भारी उत्साह दिखाई दिया.
