मसूरी में नहीं थम रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर.

मसूरी में राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है कुछ दिन पहले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. यहां तक की अनुज गुप्ता द्वारा गणेश जोशी को वसूली मंत्री तक कह दिया गया. किंतु इस पर गणेश जोशी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई अपितु मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर उल्टे कई आरोप लगाए. जिसके जवाब में आज अनुज गुप्ता ने कहा कि जो खुद को मसूरी मंडल अध्यक्ष कहते हैं.वह खुद एक फर्जी आधार कार्ड पर मंडल अध्यक्ष बने बैठे हैं. इतना ही नहीं अनुज गुप्ता ने कहा कि रजत अग्रवाल पूर्व में कांग्रेसी रहे किंतु सत्ता की मलाई चाटने को लेकर और अपने अवैध निर्माण करने के लिए उन्होंने बीजेपी का दामन थामा. जिसकी आड़ में वह अपने अवैध काम कर रहे हैं अनुज गुप्ता ने कहा कि खुद को मंडल अध्यक्ष कहलाने वाले रजत अग्रवाल अपने हाकिम पर लगे आरोपों से बौखला गए हैं.साथ ही अनुज गुप्ता ने कहा कि यदि मेरे सवालों का या आरोपी का जवाब देना है. तो मंत्री गणेश जोशी दें फर्जी आधार कार्ड पर बने मंडल अध्यक्ष मुझसे सवाल पूछने का अधिकार नहीं रखते और ना ही मैं उनके जवाब देने के लिए किसी तरह से प्रतिबद्ध हूं.
