September 19, 2026

मसूरी देहरादून रोड पर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग

देहरादून मार्ग पर कोठल गेट के पास एक होटल में भीषण आग लग गई जिससे कि आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग इतनी प्रचंड थी कि आसपास के क्षेत्र  से आग की लैपटों के साथ-साथ .धुए का गुब्बार नजर आ रहा था.मसूरी पुलिस फायर सर्विस आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई. है किंतु आग पर बामुश्किल ही काबू पाया जा रहा है. अभी तक किसी के चोटिल होने अथवा घायल होने  होने की कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है.